अवैध शराब का कारोबार करते चार आरोपी धरे
गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस ने शहर में पनप रहे अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर लगाम कसने के लिए एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी करते हुए अवैध शराब बेचने और रखने के आरोप में चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 72 बोतल बीयर और भारी मात्रा में (306 से अधिक) अवैध शराब के पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाइयां की हैं। थाना शहर पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम ने नई बस्ती निवासी आरोपी विवेक को भीम नगर इलाके के पास से काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 188 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थाना सेक्टर-1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.