हाजीपुर, दिसम्बर 13 -- वैशाली,संवाद सूत्र। गुजरात के वडोदरा में अवैध शराब के कारोबार मे संलिप्त वैशाली के युवक की गिरफ्तारी को लेकर गुजरात पुलिस द्वारा किए गए छापेमारी में युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। गुजरात के वडोदरा शहर स्थित हरणी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक चेतन गढवी ने बताया कि वैशाली थाना क्षेत्र के वैशाली गांव निवासी मृत्युंजय कुमार पिता संजीत कुमार एक ट्रक से गोदाम में अवैध रूप से शराब की खेप उतरवा रहा था। इसकी सूचना जब स्थानीय पुलिस को मिली पुलिस द्वारा किए गए छापेमारी में वह भाग निकला। मौके से गिरफ्तार मजदूरों ने बताया कि यह शराब मृत्युंजय कुमार का है। शराब की कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई। वहीं गुजरात पुलिस ने बताया कि मृत्युंजय अवैध शराब का कारोबार गुजरात में करता है। छापेमारी टीम में गुजरात के पुलिस अवर निरीक्षक चेतन गढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.