भदोही, फरवरी 21 -- भदोही, संवाददाता।पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर शुक्रवार को जिले में रहे। इस दौरान आगामी पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मातहतों के साथ बैठक की। साथ ही जरूरी निर्देश दिए। उधर, मिशन शक्ति केंद्रों पर 10 नई स्कूटी दी गई। उन्होंने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं, रमजान, होली और ईद तथा चैत्र नवरात्र को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन ज्ञानपुर स्थित राजपत्रित अतिथि गृह का जीर्णोद्धार भी कराने को सराहा। अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर नजर रखने की बात कही। हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेंगे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश भी दिए। त्योहारों के दौरान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.