बागेश्वर, मई 12 -- जगदीश उपाध्याय, बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व संवर्धन की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों को राजस्व बढ़ाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध शराब की तस्करी, ओवरलोडिंग, अतिक्रमण और राशन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने आबकारी विभाग और पुलिस को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब की तस्करी रोकने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा गया। जिला पूर्ति अधिकारी को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में समय पर राशन उपलब्ध कराने और राशन कार्डों के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- राजस्व बढ़ाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश राज्य कर विभाग को सभी होटल, रेस्टोरेंट और व्यापारिक प्रतिष्...