अवैध वेबसाइट से फर्जी आधार-पैन बनाने वाले 67 अपराधी गिरफ्तार, 41 एफआईआर
पटना, जुलाई 11 -- बिहार में सक्रिय संगठित साइबर अपराध नेटवर्क के विरुद्ध साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (सीसीएसयू) विशेष अभियान चला रही है। साइबर प्रहार 3.0 के तहत चलाये गये इस अभियान के दौरान इकाई ने फर्जी पहचान पत्र बनाने, म्यूल खाते चलाने और विभिन्न साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त रहे कई अपराधियों पर कार्रवाई की है। शनिवार को इकाई से मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत अवैध वेबसाइट की मदद से फर्जी आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य पहचान दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क से जुड़े 815 संदिग्ध उपयोगकर्ताओं एवं इसके वितरकों को चिह्नित किया है। विभिन्न जिलों में अभियान चला कर ऐसे लोगों के विरुद्ध 41 प्राथमिकियां दर्ज की गयी है, जबकि 67 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाई के दौरान 11 बायोमेट्रिक स्कैनर, सात आइरिस स्कैनर, सिलिकॉन फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.