गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गोविंदपुरम के पास अवैध रूप से निर्मित विवाह मंडप पर जीडीए की टीम ने गुरुवार को बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण की टीम का हंगामा किया। वह बुलडोजर के सामने खड़े हो गए, लेकिन उन्हें पुलिस बल ने खदेड़ दिया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।जीडीए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। जोन तीन की प्रवर्तन टीम गुरुवार को गोविंदपुरम के पास सदरपुर गांव स्थित रोड नंबर एक पहुंची। वहां बिना नक्शा पास कराए करीब 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध विवाह मंडप बनाया हुआ था। टीम ने विवाह मंडप पर बुलडोजर चलाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्राधिकरण की टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध करते हुए लोग बुलडोजर के आगे आ गए...