अवैध वसूली से मना किया तो जान से मारने की धमकी, तीन पर केस
सुल्तानपुर, जून 19 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यवसायी से कथित तौर पर अवैध रकम वसूलने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इब्राहिमपुर मजरे हेमनापुर निवासी अंसारी तनवीर जावेद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 13 जून की रात करीब नौ बजे वह गांव में एक दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शाहिद उर्फ कालिया, सादिक उर्फ कालिया और नाजिम वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि यदि गांव में कारोबार करना है तो उन्हें गुंडा टैक्स देना होगा। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह वलीपुर बाजार के अलीगंज मोड़ पर कपड़े की द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.