अवैध वसूली व खनन माफियाओं से साठगांठ बर्दाश्त नहीं : आईजी
नवादा, मई 19 -- मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने कहा कि अवैध वसूली व अवैध खनन तथा बालू माफियाओं से साठगांठ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर कार्रवाई के मामले में किसी भी प्रकार की ढील नहीं चलेगी।
आईजी की प्राथमिकताएं आईजी का पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार की शाम नवादा पहुंचे आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली मीटिंग में कहा कि पांच बिन्दु उनकी प्राथमिकताएं हैं। जिनका अनुपालन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किया जाएगा। इनमें एफआईआर दर्ज न करना और जनता को गुमराह करना, एफआईआर दर्ज करते समय अपराध की धाराओं को कम करके दिखाना, किसी भी अपराध या बड़ी घटना के बारे में एसपी/वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत जानकारी न देना, पुलिसकर्मियों द्वारा ज़बरन वसूली करना व शिकायतों से निपटते समय पुलिस का निष्पक्ष न होना शामिल है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.