अवैध वसूली में बाईपास थानेदार सस्पेंड, अन्य के विरुद्ध केस दर्ज
भागलपुर, अगस्त 4 -- अमित चौधरी की रिपोर्ट : भागलपुर। अवैध वसूली के आरोप में बाईपास थानेदार एसआई चरणवीर यादव को एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो में बायपास थाना क्षेत्र से मालवाहक वाहनों को पार कराने के नाम पर दो-दो सौ रुपये लिए जाने की बात सामने आई थी जिसके बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित कराने के लिए थानेदार सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो देखकर कार्रवाई की गई है, किसी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं हुई है। एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध बायपास थाने में केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.