अवैध वसूली में आठ पुलिसवालों समेत नौ लोगों पर केस दर्ज
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- लखीमपुर के मैगलगंज थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से दोमुंहे सांप को बरामद किया था। इस मामले में छह लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जेल भेजे गए आरोपियों के परिजनों ने मैगलगंज थाना पुलिस पर अवैध वसूली, तस्करों को छोड़ने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की थी। जांच के बाद एसपी ने आठ पुलिसवालों को निलंबित कर दिया था। बुधवार को उन्हीं निलंबित पुलिस वालों व एक अन्य के खिलाफ मैगलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सांप तस्करी के आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने में इंस्पेक्टर समेत आठ निलंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.