अवैध वसूली मामले में आवास सहायक पर कार्रवाई शुरू, हड़कंप
अररिया, मई 24 -- भरगामा। निज संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के नाम पर कथित रूप से राशि उगाही के आरोप में ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए आवास सहायक के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है । इस मामले में बीडीओ शशि भूषण सुमन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें संबंधित पंचायत से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर दूसरे आवास सहायकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वहीं बीडीओ कार्यालय से अररिया के उप विकास आयुक्त को पत्र भेज कर आरोपित ग्रामीण आवास सहायक विवेक कुमार भास्कर के स्थानांतरण की भी अनुशंसा की गई है। बीडीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उप विकास आयुक्त को भेजे गये पत्र में बीडीओ ने कहा है कि पैकपार पंचायत के ग्रामीणों एवं स्थानीय मुखिया से प्राप्त आवेदन एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर ग्रामीण आवास सहायक विवेक कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.