हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 28 -- भागलपुर में ईओ कृष्ण भूषण की हत्या मामले में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। अधिकारी अभी कारण स्पष्ट नहीं कर रहे हैं पर जो बातें निकल आ रही है उससे यही पता चला है कि ठेका, अवैध वसूली और वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ महीने बाद श्रावणी मेला भी शुरू होना है। मेला में ठेके पर वर्चस्व को लेकर भी अंदरूनी रूप से दोनों गुटों में तनाव था। इससे पहले भी वर्चस्व को लेकर घटनाएं होती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध वसूली पर वर्चस्व को लेकर ही अपराधियों का भी दो गुट वहां सक्रिय है जिनमें एक गुट की कमान कुख्यात अपराधी कनबुच्चा संभालता है। कुछ जनप्रतिनिधि यह भी बता रहे हैं कि सुल्तानगंज का प्रभार मिलने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार भूषण ने अवैध वसूली को लेकर कड़ाई कर दी थी। यह भी बताया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.