लखनऊ, जून 10 -- चिनहट द्वितीय वार्ड में ठप हुई सफाई व्यवस्था दो-दो हजार रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया लखनऊ, प्रमुख संवाददाता चिनहट द्वितीय वार्ड में बुधवार को सफाई व्यवस्था चरमरा गई जब लखनऊ स्वच्छता अभियान के कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कंपनी के सुपरवाइजर इंचार्ज अविनाश राजपूत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे हर महीने प्रति कर्मचारी दो-दो हजार रुपये की अवैध वसूली की मांग की जा रही है। कर्मचारियों ने गोमतीनगर के दयाल चौराहे के पास स्थित लखनऊ स्वच्छता अभियान के कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शन के कारण सफाई कार्य प्रभावित प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों का आरोप है कि इंचार्ज की ओर से नियमित रूप से कर्मचारियों पर पैसे देने का दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि मेहनत से काम करने के बावजूद उनसे अतिरि...