अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भुजपुरा बिजलीघर पर अवैध वसूली के आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों और सपा नेताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। बिजलीघर पर ताला जड़ कर करीब चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। बाद में एसडीओ द्वारा जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्ड 72 के सपा पार्षद हाफिज अब्बासी व वार्ड 47 के पार्षद आसिफ अल्वी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी कनेक्शन देने और बिजली चोरी के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 47 के नगला आशिक अली क्षेत्र में बाल्मीकि समाज के एक परिवार से बिजली कनेक्शन के नाम पर करीब सात हजार रुपये लिए गए। इसके बाद कर्मचारियों ने कनेक्शन होने की बात कहकर केबिल मंगवाई और उसे लगवा भी दिया। कुछ दिन बाद संबंधित जेई द्वारा छापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.