पूर्णिया, अगस्त 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्रों से अवैध वसूली के मामले में एमएचएएनडी डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज किशनगंज के प्राचार्य पर कार्रवाई होगी। कॉलेज में नामांकन, पंजीयन, बोनाफाइड सर्टिफिकेट एवं अन्य प्रक्रिया में अवैध राशि की उगाही पर पूर्णिया विश्वविद्यालय अब एक्शन के मूड में है। इसके निमित्त एमएचएएनडी कॉलेज के प्राचार्य के स्पष्टीकरण से असंतुष्ट पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कार्रवाई को लेकर कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष व सचिव को निर्देशित किया है। इससे पहले पूर्णिया विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेज एमएच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज किशनगंज में छात्रों से मिली अवैध वसूली की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय के द्वारा जांच कमेटी का गठन किया जा चुका है। कमेटी सीबीसीएस स्नातक के विभिन्न सेमेस्टर के...