कन्नौज, मार्च 19 -- समधन, संवाददाता। स्वास्थ्य केंद्र समधन में मरीज को गर्भवती महिलाओं से अवैध धन वसूली की शिकायत पर एमओआईसी ने सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मियों से नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।स्वास्थ्य उपकेंद्र में मरीज व गर्भवती महिलाओं से अवैध वसूली की शिकायतें आम हो गई हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से की गई हैं। ग्राम गुरुगुजपुर निवासी सुमन देवी, समधन के मोहल्ला आजाद नगर निवासी मोईन पुत्र बब्बू, नगर के मोहल्ला गोरी नवादा निवासी नजमा बेगम पत्नी रियाजुद्दीन आदि ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र समधन में अवैध वसूली की 1076 पर शिकायत की गई थी। पैसा न देने पर यहां तैनात एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी पैसा न देने पर अभद्र व्यवहार के साथ धमकी देते हैं। बताया कि सीएमओ से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं की गई। यहां गर्भवती म...