किशनगंज, सितम्बर 1 -- ठाकुरगंज। पूर्णिया विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएचएएनडी डिग्री कॉलेज, ठाकुरगंज में कथित अवैध वसूली, छात्रों के शोषण और विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के विरोध में सोमवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्र नेता सौरभ कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्राचार्य का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। छात्र नेता सौरभ कुमार ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में स्नातक के विभिन्न सेमेस्टर में नामांकन, पंजीयन और बोनाफाइड प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्यों के नाम पर छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े सभी कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि ...