कन्नौज, मार्च 12 -- कन्नौज, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के आरोप में ठठिया थाना प्रभारी रहे उपनिरीक्षक देवेश पाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उनकी जगह पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे उपनिरीक्षक संजीव कुमार को ठठिया थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दरअसल 7 मार्च को उपनिरीक्षक देवेश पाल ने मिट्टी से भरे एक डंपर को अवैध बताते हुए थाना ठठिया ले आए थे। जबकि वाहन स्वामी के पास मिट्टी खनन से संबंधित वैध लाइसेंस मौजूद था। इस मामले में वाहन स्वामी के साथ अनुचित व्यवहार करने और आम लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतें पुलिस अधिकारियों तक पहुंची थीं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देवेश पाल को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.