गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। सरदारनगर विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली मामले में शिकायत के बाद दिसंबर में मनरेगा लोकपाल नवीन कुमार ने पंचायत सहायक के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। लोकपाल ने प्रकरण की जांच के बाद एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया था। चार महीने बाद भी संबंधित अधिकारी ने आख्या नहीं प्रस्तुत की। लोकपाल नवीन कुमार ने बताया कि इस बीच संबंधित जांच अधिकारी से मौखिक रूप से कई बार आख्या मांगी गई, लेकिन वह आख्या प्रस्तुत नहीं कर रहे है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बता दें कि सरदार नगर विकास खंड के एक गांव में महिला ने मनरेगा लोकपाल को शिकायत कर अवैध वसूली को रोकने के लिए आग्रह किया था। इसके बाद 15 दिसं...