अवैध वसूली और फर्जीवाड़े के आरोप में कृषि समन्वयक निलंबित
बेगुसराय, सितम्बर 4 -- सिंघौल, निज संवाददाता। कृषि विभाग में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बेगूसराय जिला कृषि कार्यालय में तैनात कृषि समन्वयक रामप्रकाश कुमार को डीएओ अभिषेक रंजन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन पत्र के अनुसार कृषि समन्वयक पर खाद विक्रेताओं से अवैध वसूली करने, सरकारी फाइलें गायब करने और अलग-अलग जन्म प्रमाणपत्र (फर्जीवाड़ा) का उपयोग कर नौकरी पाने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। इसको लेकर रिटेल फर्टिलाइजर एंड फार्मर्स वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पोद्दार ने कृषि समन्वयक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रामप्रकाश कुमार लाइसेंस, निरीक्षण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के नाम पर खाद विक्रेताओं से मोटी रकम अवैध वसूली करते हैं। यह पूरी कार्रवाई कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.