अवैध वन कटान पर शिकंजा, सागौन के 26 बोटे बरामद
बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। अवैध वन कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेहरा बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी के 26 बोटे बरामद किए हैं। पुलिस ने ग्राम लोहारडीह में छापेमारी कर खेत में काटकर रखी गई हरी सागौन की लकड़ी कब्जे में ली। मामले में खेत मालिक और एक अज्ञात लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 की रात उपनिरीक्षक आनंद कुमार अपने हमराहियों हेड कांस्टेबल राकेश यादव और हेड कांस्टेबल नवीन पांडेय के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहारडीह शेरगंज ग्रिंट में रामसेवक वर्मा के खेत में हरे सागौन के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी जमा की गई है और उसे जल्द ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की भनक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.