आदित्यपुर, मई 26 -- चांडिल। खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध डीएमओ ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में चौका एवं ईचागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की मध्यरात्रि से मंगलवार की सुबह 6 बजे तक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में खान निरीक्षक समीर ओझा, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार एवं ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो शामिल थे। टीम ने टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लौह अयस्क लदे दो ट्रक को जब्त कर लिया।चालकों के द्वारा वैध परिवहन संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई के चौका थाना में सुपुर्द किया गया। इधर, मंगलवार की तड़के सुबह डीएमओ के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी तट स्थित सोड़ो एवं जारगोडीह बालू घाट में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी...