देवघर, मार्च 10 -- नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के समीप से अवैध लॉटरी बेचते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन निवासी बताया जा रहा है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...