अवैध लॉटरी के साथ एक गिरफ्तार
बगहा, जुलाई 12 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। पटखौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लॉटरी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 5.20 लाख रुपये मूल्य की लॉटरी टिकट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की क्यूआरटी टीम ने पटखौली थाना क्षेत्र के नारायणपुर में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, डेस्कटॉप कंप्यूटर और भारी मात्रा में लॉटरी टिकट बरामद किया है।
पुलिस कार्रवाई एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मिली सूचना पर एसडीपीओ बगहा निहार भूषण के नेतृत्व में डीआईयू, क्यूआरटी और पटखौली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कैलाश नगर निवासी कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध लॉटरी का कारोबार चला रहा था। इस मामले में पुलिस ने अन्य कारोबारी मनीष केडिया को चिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.