बुलंदशहर, जून 25 -- पावर कॉरपोरेशन में अवैध लाइन शिफ्टिंग को लेकर जेई के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिकारपुर डिवीजन के तहत चित्सौन बिजलीघर पर तैनात जेई का चीफ इंजीनियर ने मामले की जांच के बाद जेई का गढ़मुक्तेश्वर तबादला कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच भी बैठा दी गई है। यह भी पढ़ें- अवैध लाइन शिफ्टिंग में जेई पर गिरी गाज, तबादला, बैठी जांचजांच की प्रक्रिया इसके बाद जेई को चार्जशीट दी जाएगी जानकारी के अनुसार पूरा मामला क्षेत्र के जटपुरा गांव का है, जहां ट्यूबवेल की एक लाइन को अवैध रूप से शिफ्ट किए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन और एसडीओ ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण और जांच की थी। मौके पर जांच के दौरान अवैध शिफ्टिंग में भूमिका संदिग्ध मिली थी। जिसके बाद जांच शुरु की गई। ज...