चतरा, जनवरी 21 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना पुलिस विशेष छापेमारी अभियान चलकर चरका रहरिया रोड से पिकअप वैन में अवैध लकड़ी का पटरा लदे वाहन को जब्त किया है, इसके साथ ही इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के चरका रहरिया रोड़ से पिक अप गाड़ी से अवैध रूप से लकड़ी का पटरा लाद कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। पटरा को पुआल में छुपा कर रखा गया था। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्रतापपुर थाना मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में विजय यादव, लालेंदर रविदास, एवं काजू वर्मा को आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का मेडिकल चेकअप के बाद न्या...