अवैध लकड़ी काटने-ढोने पर दस के विरुद्ध केस दर्ज
भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अवैध लकड़ी कटान और ढुलाई करने वालों के खिलाफ वन विभाग की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। एक माह में आधा दर्जन वाहनों पर लदी अवैध लकड़ी पकड़े जाने के बाद करीब दस लोगों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा केस दर्ज कराया गया है। विभागीय कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। गठित टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चक्रमण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मोहनपुर में वन विभाग 200 हेक्टेयर में कराएगा पौधारोपण सघन चेकिंग अभियान डीएफओ विवेक कुमार ने सख्त हिदायत दी है कि बिना अनुमति पेड़ काटने और अवैध लकड़ी की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मई माह में ही ट्रैक्टर, मैजिक और पिकअप में लकड़ी ढोने तथा अवैध पेड़ कटान के मामलों में दस लोगों पर केस दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.