अवैध लकड़ी कटान पर पिकअप सीज, तीन आरोपी पकड़े
इटावा औरैया, मई 28 -- बकेवर। लवेदी क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी पिकअप और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने पिपरिपुरा लिंक रोड पर घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप से करीब 18 कुंतल आम की लकड़ी बरामद की। वन दरोगा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बने का ताल क्षेत्र में कई दिनों से चोरी-छिपे लकड़ी कटान की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर रेंजर प्रदीप कुमार के निर्देश पर टीम ने सुबह सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक पिकअप को रोककर जांच की गई, जिसमें आम की लकड़ी भरी मिली। यह भी पढ़ें- लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक को पकड़कर किया सीज मामले में बृजेश कुमार, सूरज सिंह व जगदीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वन क्षेत्राधिकार लखना प्रदीप कुमार ने बताया क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफियाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.