अवैध लकड़ी लदा पिकअप वाहन पलटा, पुलिस ने किया जब्त
बांका, जून 23 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के धनौछी गांव के समीप रविवार को अवैध लकड़ी लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखवा दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। वाहन में लदी लकड़ी की वैधता की भी जांच की जाएगी तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पिकअप वाहन भेलवा गांव में एक बच्चे को ठोकर मारने के बाद तेजी से भागने का प्रयास कर रहा था। परिजनों के सहयोग से जख्मी बालक को सीएचसी कटोरिया में भर्ती कराया। पिक अप वाहन लेकर भागने के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.