अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त,चालक फरार
गुमला, मई 14 -- भरनो। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार अहले सुबह सिसई थाना क्षेत्र के सिसई बाइपास रेडवा के समीप अवैध लकड़ी लदा एक पिकअप वैन जब्त किया। वाहन में तुनंद पेड़ का वोटा लदा था। जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।वन विभाग की टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। विभाग ने लकड़ी लदे वाहन को जब्त कर अज्ञात मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छापेमारी दल में वनरक्षी राकेश मिश्रा समेत विभागीय कर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.