पाकुड़, अप्रैल 13 -- वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। टीम ने सिंहदेहरी-आमझारी मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर साल की कीमती लकड़ियों से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। हालांकि, विभाग की टीम को देखते ही चालक अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। विभाग द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टर और लकड़ियों को लिट्टीपाड़ा वन विभाग कार्यालय में सुरक्षित रख लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इन लकड़ियों को अवैध रूप से पड़ोसी जिले गोड्डा में खपाने की योजना थी। पिछले कुछ समय से क्षेत्र के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभाग पूरी तरह सतर्क है। यह भी पढ़ें- चैनपुर में अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार फिलहाल विभाग फरार तस्करों की पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.