सिमडेगा, अप्रैल 26 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने बरसलोया पंचायत के छोटकीटोली गांव से अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। बताया गया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध लकडी़ की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना पर रेंजर जगदीश राम के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के क्रम में पुलिस ने ट्रैक्टर पर लदे कुल सात पीस सखुआ का बोटा को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई शुरु कर दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.