लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। गश्ती अभियान के दौरान लोहरदगा वन विभाग की टीम ने मन्हेपाठ जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से साल बोटा का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम चरहु निवासी वसीम खान के रूप में हुई है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से साल बोटा बरामद किया, जिसे बाइक के जरिए परिवहन किया जा रहा था। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई। साथ ही छुपाकर रखे गए साल बोटा को भी जप्त कर रेंज ऑफिस लाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।एक दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए छह पीस साल चौपहल एक बाइक के साथ जब्त किया गया था। वन विभाग लगातार अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान चला रहा है। कार्रवाई में वनपाल विक्की मेहता के नेतृत्व में रमेश भगत, अ...