अवैध लकड़ी आढ़त लगाने का आरोप
शामली, मई 15 -- कैराना। नगर में अवैध रूप से लकड़ी आढ़त लगाने का आरोप लगा है। मामले में एसडीएम से शिकायत की गई है। नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी नजाकत ने तहसील में पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि उसका नगर में एचपी फीलिंग स्टेशन के पास फर्नीचर का शोरूम है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा शोरूम के सामने और आसपास में अवैध रूप से लकड़ी की आढ़त लगाई जा रही है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.