मुरैना, मार्च 22 -- मुरैना में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब पुलिस भी उनके निशाने पर है। दिमनी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर माफियाओं ने सीधा हमला बोल दिया। बरेथा के चक्रपान के पुरा के पास घेराबंदी देख ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय स्पीड बढ़ाई और पुलिस की बोलेरो गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरकारी वाहन का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।एक आरोपी को ट्रैक्टर सहित दबोच लिया हमले में हेड कांस्टेबल सुदामा रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए पीछा किया और एक आरोपी को ट्रैक्टर सहित दबोच लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.