अवैध रूप से 53 मवेशी ला रहे दो तस्कर दबोचे
कानपुर, अप्रैल 29 -- चकेरी। रामादेवी हाईवे पर महाराजपुर से आ रहे एक ट्रक में अवैध रूप से 53 मवेशी लदे मिले। पुलिस ने चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात रामादेवी में चेकिंग के दौरान महाराजपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 53 मवेशी मिले। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ट्रक चालक मोहम्मद आसिफ खान व परिचालक कासिम कुरैशी के रूप मे हुई। पता चला कि जबलपुर से ट्रक में मवेशी लाद कर उन्नाव स्लॉटर हाउस ले जा रहे थे। इसमें तीन मवेशियों की मौत हो गई थी जबकि 10 मरणासन्न हालत में पाए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.