अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल में डूबकर किशोर की मौत, हत्या की आशंका
संभल, मई 26 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल में नहाते समय सोमवार को किशोर की डूबकर मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर की पानी में डूबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस गांव पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। थानाक्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर निवासी सोहिल (16) पुत्र रहीस अहमद सोमवार दोपहर को अपने दो साथियों के साथ बाइक लेकर गांव सलारपुर स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। स्विमिंग पूल का संचालन बगैर पंजीकरण किया जा रहा है। नहाते समय सोहिल अचानक पूल में डूब गया और उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पूल संचालक व उसके साथी किशोर को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.