नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जिले में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और मानक के चल रहे अवैध स्विमिंग पूल पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच के लिए 10 अप्रैल के बाद विशेष अभियान चलाया जाएगा। खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 700 स्विमिंग पूल संचालित हैं, लेकिन इनमें से करीब 400 को ही एनओसी जारी की गई है। बिना एनओसी के स्विमिंग पूल संचालित करना नियमों का उल्लंघन है। अधिकारी के मुताबिक अभियान के दौरान जीवन रक्षक, स्वच्छता, सीसीटीवी आदि की सुविधा न मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि स्विमिंग पूल संचालकों को 10 अप्रैल तक एनओसी लेने का मौका दिया गया है। इसके बाद अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल को बंद कराया जाएगा।

हिंदी हि...