उरई, जून 20 -- उरई। संवाददाता परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अवैध रुप से संचालित व परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान एआरटीओ सुरेश कुमार द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि वह अपने वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, कर जमा का प्रमाण, पंजीयन प्रमाण पत्र दुरुस्त रखें व तय क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं तथा यात्रियों की सुरक्षा के मानकों का पूरा ध्यान रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...