अवैध रूप से संचालित लैब को किया सील
पीलीभीत, मई 28 -- बरखेड़ा। कस्बा के दौलतपुर रोड पर वार्ड नं आठ एक अवैध रूप से इसवा पैथोलॉजी लैब संचालित हो रही थी। जिसकी किसी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इसी के तहत बुधवार को दोपहर तीन बजे स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग की सयुंक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ इसवा पैथोलॉजी लैब पर छापामारी की। लैब संचालक मोहम्मद इरफान से लैब संबंधित अभिलेख मांगे गए। जो वह नहीं दिखा सके। तभी टीम ने लैब को सील कर दिया। एमओआईसी डॉ लोकेश गंगवार ने बताया कि लैब संचालक कोई भी बैध अभिलेख नहीं दिखा सका था। इसलिए लैब को सील कर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अवैध क्लीनिक पकड़ा, संचालक गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अवधेश कुमार और पुलिस मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.