अवैध रूप से संचालित चार लाइब्रेरी और एक कंप्यूटर सेंटर सील
हाथरस, जून 23 -- सासनी । उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने कस्बे में चल रहे अवैध पुस्तकालयों (लाइब्रेरी) के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र में बिना पंजीकरण और मानकों के विपरीत कई लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मानक विहीन चार कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी सीजअवैध पुस्तकालयों पर कार्रवाई उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने पुलिस बल के साथ कस्बे में स्थित विभिन्न लाइब्रेरी केंद्रों पर औचक छापेमारी की। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पाया गया कि अधिकांश केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के चलाए जा रहे थे, जिनमें सुरक्षा मानकों का भी घोर अभाव था। प्रशासन की टीम ने मौके पर ही अनियमितता पाए जाने पर चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.