बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार शाम अवैध ढंग से चल रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के तीन अपर सीएमओ के नेतृत्व में गठित टीमों ने भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के पचपेड़वा में चल रहे निजी अस्पतालों व क्लीनिकों पर छापेमारी की। इस दौरान पचपेड़वा के जूड़ीकुइंया चौराहे पर अवैध ढंग से संचालित चार निजी अस्पतालों को सील करा दिया गया है। साथ ही एक पैथॉलाजी संचालक के विरूद्ध नोटिस जारी की गई है। छापेमारी में शामिल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो सील किए गए अस्पतालों में गर्भपात कराए जाने के साथ-साथ मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिले में अवैध ढंग से संचालित निजी अस्पताल और क्लीनिक के साथ-साथ पैथॉलोजी तथा अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.