रुद्रपुर, मार्च 7 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। अनधिकृत रूप से क्लीनिक संचालित करने और गर्भपात की अवैध गतिविधि चलाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी क्लीनिक को सीज कर दिया है। उप जिला चिकित्सालय सितारगंज के अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि शक्तिफार्म स्थित गणेश प्राथमिक चिकित्सालय के अवैध रूप से संचालित होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच के दौरान क्लीनिक का कोई पंजीकरण नहीं मिला। साथ ही बिना लाइसेंस के क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं और चिकित्सकीय सामग्री भी पाई गई। मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, जबकि एक महिला क्लीनिक का संचालन करती मिली। टीम को मौके पर गर्भपात से संबंधित अवैध गतिविधियों के संचालन की भी जानकारी मिली। पंजीकरण न होने और अनधिकृत गतिविधियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.