अमरोहा, जून 27 -- लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद जिले में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान गजरौला, अमरोहा और हसनपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आठ कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश पर प्रत्येक तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की अध्यक्षता में चार समितियां गठित की गई हैं। वहीं डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने ब्लॉक स्तर पर छह निरीक्षण टीमें बनाई हैं। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से संचालित आठ कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी संचालकों को जारी किए नोटिस ये टीमें लगातार कोचिंग सेंटरों और लाइब्र...