सोनभद्र, अप्रैल 2 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई की। नोडल अधिकारी प्राइवेट हॉस्पिटल पंजीयन डॉ. गुलाब शंकर यादव के नेतृत्व में टीम ने दुद्धी और विंढमगंज में छापेमारी कर तीन अवैध क्लीनिक/हॉस्पिटल को नोटिस देते हुए सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान विंढमगंज क्षेत्र में बिना नाम से संचालित एक अवैध क्लीनिक को सील किया गया। इसके संचालक औरंगजेब को नोटिस दी गई। परी हॉस्पिटल में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, अस्पताल पर कोई बोर्ड तक नहीं लगा था और संचालक सूरज कुमार दूबे की तरफ से बिना डॉक्टर के ही चार नवजात शिशुओं का इलाज किया जा रहा था, जो बेहद खतरनाक और नियमों का खुला उल्लंघन है।इसके अलावा समृद्धि हॉस्पिटल दुद्धी को भी अवैध संचालन के चलते सील कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.