गुड़गांव, मार्च 29 -- सोहना, संवाददाता। अवैध रूप से शराब ले जाने के मामले में सोहना पुलिस ने बीएमडब्ल्यू के मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, जमानत पर सभी को छोड़ दिया गया। कार जब्त कर ली गई। इस सिलसिले में टाउन थाना में मामला दर्ज हुआ है। शनिवार रात को सोहना के रायपुर में मुख्य सिपाही सतबीर और सिपाही अनिल नाका लगाए हुए थे। इस दौरान एक बीएमडब्ल्यू कार पहुंची। पुलिस ने इस कार को रुकवाया तो चालक ने अपनी पहचान लखनऊ के जानकीपुरम एक्सटेंशन निवासी जशीष आदित्य सिंह के रूप में बताई। परिचालक सीट पर बीएमडब्ल्यूए कार का मालिक बैठा था। उसकी पहचान लखनऊ के हजरतगंज के नवल किशोर रोड निवासी शुभ केसरवानी के रूप में हुई। इसके अलावा कार की पिछली सीट पर तीन युवक बैठे थे।तलाशी में पुलिस ने अगली सीट पर रखी बीयर की आठ बोतलें और पिछली सीट से शरा...