मोतिहारी, अप्रैल 23 -- ​रक्सौल। नेपाल-भारत सीमा पर स्थित वीरगंज भन्सार कार्यालय ने अवैध रूप से सीमा पार करने वाले वाहनों के विरुद्ध अपनी निगरानी और जांच प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। इसको लेकर बिना भारतीय नंबर प्लेट के अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश कराई गई 21 इलेक्ट्रिक (ईवी) बाइकों को नियंत्रित किया गया है। भन्सार कार्यालय में तैनात सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने इन वाहनों को उस समय जब्त किया जब इन्हें बिना किसी वैध भन्सार प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के सीमा पार कराया जा रहा था। भन्सार कार्यालय में नियुक्त सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के डीएसपी विकास अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों को लंबे समय से अवैध रूप से भारतीय ईवी मोटरसाइकिलों के नेपाल में प्रवेश की सूचना मिल रही थी। यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड-बं...