मुंगेर, जून 14 -- तारापुर,निसं.। तारापुर में निर्माणाधीन सरकारी बस स्टैंड परियोजना के लिए बिना अनुमति मिट्टी ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टरों को माइनिंग विभाग ने जब्त कर लिया। माइनिंग इंस्पेक्टर मो.अरमान के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में दोनों ट्रैक्टरों को तारापुर शहीद चौक के समीप पकड़ा गया और बाद में थाना के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरकारी बस पड़ाव निर्माण कार्य में अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना विभाग को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद माइनिंग विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। माइनिंग इंस्पेक्टर मो.अरमान ने बताया कि, दोनों ट्रैक्टरों पर कुल 2 लाख 10 हजार रूपया का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि, सरकारी योजनाओं में उपयोग के लिए मिट्टी खनन एवं परिवहन करने से ...