काशीपुर, मई 13 -- काशीपुर, संवाददाता। कुंडा कोतवाली पुलिस ने पिकअप वाहन से अवैध रूप से बाजपुर से काशीपुर लाया जा रहा आठ कुंतल मांस बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद मांस के प्रथम दृष्टया भैंस का होने की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को मंडी चौकी इंचार्ज मनोज देव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक सफेद पिकअप वाहन में अवैध रूप से मांस लाया जा रहा है। इस पर पुलिस बैलजूड़ी जाने वाले कच्चे रास्ते पर वाहन का इंतजार करने लगी। इस बीच पुलिस ने उक्त पिकअप वाहन को रोक लिया। पुलिस ने वाहन चालक व हेल्पर को नीचे उतारा। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम वार्ड नं. आठ, ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद निवासी मोहसिन पुत्र शफी तथा हेल्पर ने अपना नाम वार्ड नं. ...