पटना, अप्रैल 9 -- किराना दुकान की आड़ में अवैध बिक्री के लिए रखे पेट्रोल-डीजल में जलता कपूर गिरने से भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से तीन दुकानें जलकर राख हो गई। जबकि शारदा देवी झुलस गई। घटना बुधवार शाम कादिरगंज के पंडितगंज बाजार की है। सूचना पर मसौढ़ी से पहुंची दमकल की बड़ी गाड़ी ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि पंडितगंज बाजार स्थित किराना दुकान की आड़ में अवैध पेट्रोल-डीजल बेची जा रही थी। बुधवार शाम बच्चू प्रसाद केसरी की पत्नी शारदा देवी कपूर की दीया जलाकर किराना दुकान में दिखा रही था। दुकान में अवैध रूप से बेचने के लिए पेट्रोल-डीजल रखे थे। अचानक जलता हुआ कपूर का टुकड़ा गिर गया। जिससे पेट्रोल-डीजल में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। बच्चू प्रसाद की दुकान से सटे विन्देश्वरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.